Categories: Crime

हत्या या आत्महत्या में फंसी है संदिग्ध परिस्थियों में मिली युवक के लाश की गुत्थी

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में सदर कोतवाली इलाके में एक युवक का शव रहस्यमय हालात में उसके कमरे से बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना शहर की काशीराम कॉलोनी की है। यहां के निवासी 32 वर्षीय अजीत प्रताप  का शव लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। घर के अंदर बरामद शव आधा चारपाई पर और आधा  नीचे लटक रहा था। पास में काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। लेकिन पुलिस किसी कार्यवाही से पूर्व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मृतक अपने घर में अकेला रहता था और प्राइवेट कोचिंग पढ़ाने का कार्य करता था।

फिलहाल युवक की हत्या कैसे हुई पुलिस इस बात की तहकीकात में जुट गई है वहीं पुलिस अधीक्षक पूनम का कहना है कि मृतक के भाई के जरिए घटना का पता चला। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts