Demo Pic
ए जावेद
वाराणसी। अमनो सुकून और मस्ती के शहर बनारस में आम ज़िन्दगी अपनी रफ़्तार जैसे ही चलने की कोशिश कर रही है वैसे ही कोरोना का खौफ शहर को अपने आगोश में ले लेता है। आज आई रिपोर्ट ने एक बार फिर लोगो को कोरोना से खौफजदा कर डाला। आज आई रिपोर्ट में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये है।
आज आई रिपोर्ट के अनुसार एक निजी अस्पताल में तैनात चिकित्सक, यातायात पुलिसकर्मी और मुंबई से लौटे एक प्रवासी में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले में कुल 190 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, दो लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। सीएमओ डॉ। वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों में मुंबई से लौटा सेवापुरी क्षेत्र के भीषमपुर गांव का 22 वर्षीय युवक भी शामिल है। वह वहां के होटल में हेल्पर था और ट्रेन से वाराणसी आया था।
इसके अलावा निजी हॉस्पिटल में तैनात रोहनिया के शूल टंकेश्वर निवासी 45 वर्षीय चिकित्सक (आरएमओ) और पुलिस लाइन की बैरक नंबर-6 में रहने वाले यातायात पुलिस के 27 वर्षीय कांस्टेबल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हाल ही में संक्रमित पुलिसकर्मी के संपर्क में आने की वजह से कांस्टेबल का सैंपल लिया गया था। सीएमओ ने बताया कि ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया। ये सूजाबाद और हीरामनपुर हॉटस्पॉट के रहने वाले हैं। 123 के डिस्चार्ज होने और चार की मौत के बाद अभी 63 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…