Categories: UP

अभी भी है बनारस को इंतज़ार, बीएचयू से 484 रिपोर्टस के आने का

अहमद शेख

वाराणसी. एक तरफ रोज़ ब रोज़ बढ़ते कोरोना के कहर ने शहर को अपने आगोश में ले रखा है. वही अभी भी एक खौफ का मंज़र दिमागों में कौंध रहा है. जिले से अब तक कुल 6,048 सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि 5564 सैंपल के परिणाम आ चुके हैं, जबकि 484 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। मंगलवार को बीएचयू से 153 रिपोर्ट आई और 156 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

उधर, काशी विद्यापीठ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैष्णव विहार कॉलोनी अमरा के में शिक्षक की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद पुलिस ने उनके घर के 12 सदस्यों सहित आसपास के 26 घरों के 91 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।

उधर, कपसेठी थाना के भीषमपुर गांव निवासी युवक के पाजिटिव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। वह ट्रेन से 20 मई को मुंबई से लौटा था और 28 मई को दीनदयाल अस्पताल में जांच कराई थी। कपसेठी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हॉटस्पॉट की बैरिकेडिंग कराई।

pnn24.in

Recent Posts