Categories: National

नहीं है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कोरोना, जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

 तारिक खान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मामूली बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद सोमवार को खुद को क्‍वारंटाइन करने वाले दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को  कोरोना वायरस टेस्‍ट कराया था। 51 वर्षीय केजरीवाल रविवार दोपहर से अस्वस्थ हैं और तब से किसी से भी नहीं मिले हैं। उन्होंने दिल्ली में अपने आधिकारिक घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार सुबह अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी। बाद में, उन्होंने दिल्ली की अस्पतालों के बेड को यहां के निवासियों के लिए ही आरक्षित करने की नई नीति की घोषणा करने के लिए एक संक्षिप्त डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था। हालांकि दिल्‍ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के इस फैसले को पलट दिया था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts