नहीं है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कोरोना, जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

तारिक खान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मामूली बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद सोमवार को खुद को क्वारंटाइन करने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कोरोना वायरस टेस्ट कराया था। 51 वर्षीय केजरीवाल रविवार दोपहर से अस्वस्थ हैं और तब से किसी से भी नहीं मिले हैं। उन्होंने दिल्ली में अपने आधिकारिक घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है।












