शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. दिलदारनगर क्षेत्र के रजानगर निवासी एक टेंट व्यवसायी के वाराणसी में उपचार के दौरान सोमवार को जांच में कोरोना पॉज़िटिव आने से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम सेवराई विक्रम सिंह और थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने संक्रमित मरीज के घर पहुंचकर जायजा लिया। सेवराई तहसील के राजस्व निरीक्षक राकेश राय और लेखपाल संतोष तिवारी भी टीम के साथ पहुंचे।
उक्त गांव में बाहर से आने और गांव से बाहर जाने वालों पर भी पाबंदी लगा दी गई है। जरूरत के सामानों को ही ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा। गांव के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है। इसके साथ ही गांव में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग तथा सैंपलिंग का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…