फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक लेखपाल ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाकर डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूचना पाकर एसडीएम मितौली और शहर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कमरे की तलाशी ली। लेकिन सुसाइड नोट जैसा कुछ नहीं मिला है। घरवाले भी पंकज की मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि घर में उससे किसी की कोई बात नहीं हुई थी। उसने अपनी परेशानी के बारे में भी घरवालों को कुछ नहीं बताया। घरवाले किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पंकज की अभी शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसका फोन भी कब्जे में ले लिया गया है। जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चला सके।
सूचना पाकर डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने मौका मुआयना किया है। घरवालों को ढांढस बंधाया है। उधर पंकज की मौत से लेखपालों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लेखपाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…