फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ लखीमपुर खीरी जिले में 2 दिन से लापता मछुआरे का सड़ागला शव नदी में मिलने से सनसनी फैल गयी,जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
परिजनों की मानें तो वह हर रोज मछली मारने क्षेत्र के ही शारदा नदी में जाया करता था जहां से वह सुबह 3:00 बजे तक वापस आ जाया करता था लेकिन सोमवार को जब वह मछली मारने गया तो वहां से वापस नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की,खोजबीन के दौरान शारदा नदी पर ही मोहल्ले वासियों को उसका मछली मारने का सामान और मोटरसाइकिल मिली थी । जिसके बाद उन्होंने पीआरवी 112 को इस बात की जानकारी दी थी मौके पर पहुंचे पीआरवी के सिपाहियों ने मौके का मुआयना भी किया था,तो वही मौके पर पहुंचे मोहल्ले वासी गोताखोरों की मदद से उसको ढूंढ भी रहे थे। वही मौके पर कुछ संदिग्ध अवस्था में युवको के मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका भी जाहिर की थी जिसको देखते हुए कोतवाली पलिया में परिजनों ने नदी के पड़ोस के गांव के ही कुछ युवकों के खिलाफ नामज़द तहरीर भी दी थी।
जिसके चलते आज गोताखोरों ने मछुआरे का सड़ा गला शव नदी से खोज निकाला जिसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो वहीं परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर भारी संख्या में मोहल्ले वासी पहुंच गए जिसकी सूचना मिलने पर आनन-फानन में मौके पर सीओ राकेश कुमार नायक और एस एच ओ विद्याशंकर शुक्ल ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है । तो वही परिजन मृतक मोहम्मद हुसैन की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंकने की बात कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…