Categories: Politics

सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के भदोही इकाई की बैठक हुई संपन्न

आनंद तिवारी

भदोही. सवर्ण महासंघ फाउंडेशन इकाई भदोही में, जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पांडे के द्वारा एक बैठक आहूत की गई जिसका उद्देश्य सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के प्रथम नगर आगमन पर कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाना था। जिसमें प्रमुख वक्ता रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष ठाकुर ओम प्रकाश सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष साधु तिवारी ने क्या।

कार्यक्रम में अपने विचारों को प्रकट करते हुवे ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय सरकार के द्वारा दोधारी तलवार आरक्षण व एससी एसटी एक्ट के द्वारा हमारे स्वर्ण समाज के लोगों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। सवर्ण  समाज के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा एवं सभी हिन्दू असक्षम लोगो की मदद के लिए कोई कार्यक्रम सरकार द्वारा नहीं चलाया जा रहा है अतः हम अपनी संस्था के माध्यम से इस कार्य को सम्पादित करेगे,

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्यनारायण पाण्डेय, नितिन त्रिपाठी, अवधेश राय, चंद्रशेखर पांडे, बृजेश सिंह, राजमणी शुक्ला, गिरीश चंद पांडे, जय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

pnn24.in

Recent Posts

नही पहुच पाए अरविन्द केजरीवाल भाजपा मुख्यालय, चाक चौबंद रही भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया’

आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

5 hours ago