रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज पुलिस लाइन पहुंची एसपी डाॅ. अनिल मिश्र की धर्मपत्नी व चिकित्सक बेटी ने वामा सारथी यूपी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में संयुक्त रूप से वामा सारथी नर्सरी का उद्घाटन कर यहां वृक्षारोपण किया। पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया।
उनकी बेटी चिकित्सक ज्योति मिश्रा ने पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए कहा कि लगातार पिघलते ग्लेशियर आने वाले समय में वैश्विक समस्या बन सकते हैं। जिन्हें रोकने में वृक्ष महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं आज वृक्षों के निरन्तर कटान से हम बड़ी समस्या की ओर अग्रसर हो चले हैं। हमें आने वाली पीढ़ी के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अभी से सचेत होना पड़ेगा।
डा0 ज्योति ने आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें जिससे कि आक्सीजन की मात्रा वायुमण्डल को शुद्ध करने में बढ़ी मिले और हम बीमारियों की चपेट से दूर हों। उन्होंने बताया कि पर्यावरण में असंतुलन और कार्बन आक्साइड की अधिकता से हमारी नई पीढ़ी काल के गाल में समाने की ओर है। आज पर्यावरण विषैला होने के कारण हम कैंसर, अस्थमा जैसी बीमारियों से जूझते जा रहे हैं। पिछले 20 वर्षों में पर्यावरण बिगड़ने से हमें बीमारियों का सर्वाधित सामना करना पड़ा। मृत्युदर में बढ़ोत्तरी आई वहीं छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका व्यापक असर पड़ा। इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…