Categories: UP

नरपतनगर को मिला नगर पंचायत का दर्जा

वरुण जैन

स्वार. क्षेत्र की ग्राम पंचायत को शासन की अनुमति पर नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। जिसके लिए आगामी कार्रवाई शुरू हो गयी हैं। नवीन नगर पंचायत में एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगर पंचायत को काफी समय से नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग चल रही थी। जिसके लिए शासन को भी ब्यौरा भेजा जा चुका था। गुरुवार को उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि नरपतनगर ग्राम पंचायत को शासन के द्वारा नगर पंचायत बनाये जाने की स्वकृति मिल गयी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू हो गयी है। नवीन नगर पंचायत में उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता को प्रशासक के रूप में प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर नरपतनगर में विकास की गति को ओर अधिक बल मिलेगा।

pnn24.in

Recent Posts