गौरव जैन
रामपुर। शहर में गैर कानूनी तरीके से संचालित आयशा नर्सिंग होम को जिला प्रशासन द्वारा सीज कर दिया गया है साथ ही आरडीए, स्वास्थ्य विभाग, औषधि प्रशासन विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को जांच करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार वर्मा एवं ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने शहर के आयशा नर्सिंग होम पर औचक छापेमारी की कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य मानकों के अनुसार विभिन्न व्यवस्थाओं का सत्यापन किया।
उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान उपचार के लिए भर्ती किए गए मरीजों की देखभाल के लिए कोई भी नर्स स्टाफ या अन्य कार्मिक उपस्थित नहीं था जो मरीजों की देखभाल एवं उपचार में सहायक होता। नर्सिंग होम को सीज करने से पूर्व उसमें भर्ती मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि हॉस्पिटल में प्रदर्शित किए जा रहे डॉक्टरों का विवरण, उनकी योग्यता सहित अन्य मानकों पर जांच कराएं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…