ए जावेद
वाराणसी। एक सड़क हादसे में पेट्रोल पम्प प्रबंधक की मौत हो गई है। मृतक प्रबंधक पुर्व सांसद केपी सिंह का साला बताया जा रहा है। घटना जौनपुर हाइवे पर आज रविवार की सुबह हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को पकड़ने के लिए मृतक चलते ट्रक पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, जिसमे पैर फिसलने के वजह से गिर जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पहले मृतक को नज़दीकी सीएचसी लेकर गई, जहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस शव को लेकर थाने आई और मामले की छानबीन में जुट गई है।
ट्रक से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीरज को सीएचसी जलालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ ओम नारायण सिंह ने बताया कि सूचना घर वालों को दे दी गई है। उनकी ओर से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…