तारिक खान
प्रयागराज. UP में अनामिका शुक्ला का नाम एक ही पद पर 25 स्कूलों में था और 13 महीने में वह एक करोड़ रुपये की सैलरी ले चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अनामिका शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। कासगंज पुलिस ने मंत्री के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज किया था।
विभाग ने इसके बाद अनामिका शुक्ला को नोटिस भी भेजा था, लेकिन शिक्षिका की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए विभाग ने शिक्षिका का वेतन तुरंत रोक दिया था। हालांकि अब शिक्षिका को इस घोटाले में गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘विभाग ने जांच का आदेश दिया है और आरोप सच होने पर शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद से डिजिटल डेटाबेस पारदर्शिता के लिए बनाया जा रहा है। यदि विभाग के अधिकारियों की कोई संलिप्तता है तो कार्रवाई की जाएगी। अनुबंध के आधार पर केजीबीवी स्कूलों में भी नियुक्तियां की जाती हैं। विभाग इस शिक्षिका के बारे में तथ्यों का पता लगा रहा है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…