Categories: Crime

थाना कोतवाली पुलिस ने इनामी सहित दो वांछितो को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। कोतवाली पुलिस ने 1 इनामी सहित 2 बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में वांछित चल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में शनिवार देर रात करीब 11 बजे उनकी टीम ने परमहंस गेट लक्ष्मी गार्डन से बिजेंद्र पुत्र सीताराम को उसके घर से गिरफ्तार किया है। जो बीते 14 मार्च से गेंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।

जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है।वही इसके अलावा पुलिस ने आरिफ पुत्र नफीस खां को उसके घर दरगाह वाली गली गौरी पट्टी से रविवार को सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनो बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे है। जिन्हें जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts