हर्मेश भाटिया
रामपुर. सपा के कद्दावर नेता व सांसद आजम खां के खिलाफ रामपुर पुलिस लगातार कार्यवाही करती जा रही है. इसी क्रम में आज़म खान के खिलाफ दर्ज 40 मुकदमों में पुलिस ने पिछले कुछ दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी है। बताया जाता है कि आजम खां के खिलाफ रामपुर में दर्ज 80 में से 70 मुकदमों में पुलिस अब तक चार्जशीट लगा चुकी है। अन्य मुकदमों में भी पुलिस जल्द ही चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है।
पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज 40 मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। जिसमें यतीमखाना प्रकरण, आलियागंज और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामले शामिल हैं। एसपी शगुन गौतम ने आजम खां के खिलाफ दर्ज 40 मुकदमों में चार्जशीट लगाए जाने की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक रामपुर ने बताया कि आजम खां के खिलाफ 80 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें से 70 में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। सांसद के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ 43 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें से 42 में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ 32 मुकदमे हैं, जिसमें से सभी में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…