हर्मेश भाटिया
रामपुर। इश्क पर किसका जोर होता है साहब, ये तो किसी से हो सकता है। शायद इश्क का ही है बड़ा चक्कर की एक लड़की दूसरी लड़की को लेकर हो गई है रफूचक्कर। यूपी के रामपुर में यह हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर दो दोस्त कि दोस्ती इतनी आगे बढ़ी कि दोनों किशोरिया एक दुसरे को पसंद करने लगी और एक दुसरे से प्यार के आगोश में समां गई। प्रेम इतना परवान चढ़ा की दोनों ने एक दूसरे के साथ हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला कर लिया।
मामल थाना शहज़ादनगर क्षेत्र के धमोरा गांव का है, जहा आस पड़ोस में रहने वाली दो किशोरियों को एक दुसरे से प्यार हो जाता है। दोनों एक साथ रहने का मनबना लिया जिससे नाराज़ परिजनों ने दोनों का विरोध किया। दोनों किशोरी घर से दवाई लेने का बहाना बनाया और घर से निकली ऐसा कि वापस नही आई। और फरार हो गई।
परिजनों ने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में रह रहे अपने परिचित लोगो के यहाँ तलाश किया मगर दोनो का कही आता पता नही लग सका। थक हार कर परिवार वालो ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है पुलिस ने दोनों की बात सुनते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
वहीँ इस मामले दोनो किशोरियों के परिजन ने बताया कि उनकी लडकिया बहुत अच्छी आपस मे दोस्त थी। दोस्ती इतनी बड़ी के दोनों आपस मे प्रेम करने लगी जिसका हमने विरोध किया तो वो घर से दवाई लेने के बहाने चली गई। अब दोनों लड़की के परिवार वाले एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…