ए जावेद
वाराणसी. वाराणसी-नई दिल्ली के बीच सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन आज शाम को वाराणसी के मंडुवाडीह से कुल 867 यात्रियों को लेकर उनके गंतव्य पहुचाने हेतु निकल गई है. ट्रेन में सवार होने के लिए यात्री शाम 5:30 बजे ही मंडुवाडीह स्टेशन पर पहुंचने लगे थे। सेकेंड इंट्री गेट पर सोशल डिस्टेंसिग के तहत आरपीएफ द्वारा चार पंक्तियों में यात्रियों को लगाया गया। मंडल चिकित्सालय की मेडिकल, वाणिज्य कर्मचारियों की टीमें एवं टिकट निरीक्षकों की टीमों ने क्रमश: मेडिकल जांच, थर्मल स्क्रीनिंग, टिकट जांच एवं लगेज चेक किया।
इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए 867 यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाया गया। एहतियातन स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस भी बुला ली गई थी। इसके पूर्व मांडुवाडीह स्टेशन व प्लेटफार्म की डीप क्लीनिंग और सैनिटाइज किया गया था। इसके साथ ही शिवगंगा एक्सप्रेस के रैकों को भी सैनिटाइज किया गया। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने ट्रेन में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…