Demo Pic
अहमद शेख
वाराणसी. वाराणसी में रविवार को 14 कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद सोमवार को भी एक शिक्षक समेत पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमे एक गर्भवती महिला और मुंबई से आए एक प्रवासी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चार लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि चौक थानांतर्गत गढ़वासी टोला निवासी 65 वर्षीय पुरोहित में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उधर देर शाम आई रिपोर्ट में आदमपुर के हनुमान फाटक में रहने वाली 28 वर्षीय गर्भवती महिला और मुम्बई से ट्रेन से आये चोलापुर के धरसौना निवासी 58 वर्षीय ऑटो चालक भी संक्रमित हुआ है।
बताया कि सोमवार को दीनदयाल अस्पताल में एक और ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती तीन मरीजो को डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 187 हो गई है। इसके अलावा 121 के डिस्चार्ज और चार की मौत के बाद अब आईशोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 62 है। सीएमओ ने बताया कि अवलेशपुर और गढ़वासी टोला, हनुमान फाटक और धरसौना को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। अब कुल हॉटस्पॉट की संख्या जनपद में 96 हो गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…