Demo Pic
बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। मंगलवार को तीन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर से संपूर्ण विकास खंड में हड़कंप की स्थिति बनी रही। गत रविवार को भी एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और मंगलवार को तीन की संख्या में पॉजिटिव पाए जाने की खबर जैसे ही आई लोग काफी डरे सहमे दिखे। इसमें एक मीरपुर सम्हरूआ दूसरा साहूपुर एवं तीसरा दतौड़ा ग्राम पंचायत का निवासी है। इन तीनों लोगों का सैंपल 14 जुलाई को लिया गया था जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई।
बाजार में यह खबर आते ही चारो तरफ सन्नाटा छा गया और लोग इस बढ़ रही महामारी को लेकर काफी बेचैन दिखे। स्थानीय प्रशासन जहां चौकन्ना है वही लोगों में सतर्कता एवं चैतन्यता का अभाव दिख रहा है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए आवश्यक नियमों का पालन लोग नहीं कर रहे हैं इसके चलते स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। पहले तो महानगरों से आए लोगों में यह बीमारी दिखी परंतु अब स्थानीय लोगों में भी इस वैश्विक महामारी के फैलने की गति देखकर सर्वत्र अफरा-तफरी का माहौल है। आखिर इससे निजात कैसे मिलेगी इसे लेकर चर्चाओं का दौर तो तेज है परंतु लोगों में बचाव के उपायों के प्रति दिख रही उदासीनता काफी भारी पड़ने लगी है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि लोग स्वत: जागरूक होकर बचाव के नियमों का पालन करें जिससे कि वैश्विक महामारी का संक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम लग सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…