बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) विद्युत उपकेंद्र अरदौना द्वारा सेवित पहसा बाजार में विगत 4 दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। यहाँ 18 जुलाई को बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक के पास स्थित ट्रांसफार्मर जल गया। जो अभी तक नहीं बदला जा सका है। दुकानदारों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को तुरंत दी गई किंतु लापरवाही के कारण आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इस कारण बाजार में चार दिनों अंधेरा छाया हुआ और बाजारवासी इस भीषण उमसभरी गर्मी के मौसम में जीने को मजबूर हैं।
इस संबंध में संबंधित जेई जे पी यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि यहां पूर्व में लगा ट्रांसफार्मर 63 केवी का था जो जल गया ।जिसे जनपदीय मरम्मत कार्यशाला पर भेजवा दिया गया है। वहां से 63 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की स्वीकृति भी मिल गई। किंतु बाजार वासियों का कहना है कि यहां पर पूर्व में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा था। जो कई वर्षों तक अबाध गति से विद्युत आपूर्ति करता रहा । किंतु पिछली बार विभाग ने 63 केवी का ट्रांसफार्मर यहां लगाया जो साल भर भी नहीं चला और जल गया। यहां 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाना आवश्यक है। अन्यथा समस्या जस की तस बनी रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…