अरविन्द यादव
(बलिया). बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र में काग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ पत्रकार असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरेआम गोली मारकर हत्या करना आम बात हो गई है। लूट खसोट, भ्रष्टाचार, बलात्कार से जंगल राज की स्थिति बन गई है। गुंडे, अपराधी व माफियाओं का बोलबाला है। कांग्रेस नेता गुरुवार को पत्रकारों से रूबरू हो होते हुए कहा कि प्रदेश व्यापी दौरा के क्रम में उन्होंने तुर्तीपार रिंग बांध का मुजौना, हल्दीरामपुर छपिया, आदि स्थानों पर निरीक्षण किये।
उन्होंने कहा कि मरम्मत के नाम पर खुली लूट हो रही है। इस बंधे को पिच कराने के लिए सदन में आवाज उठाई जाएगी। प्रदेश में योगी का क्षेत्र गोरखपुर भी सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवरिया सुयशमणि त्रिपाठी, जनार्दन सिंह यादव, अनिल गिरि, राजेश कुमार मिश्र, अमल श्रीवास्तव, चंद्रप्रताप सिंह विसेन आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…