अरविन्द यादव
(बलिया) नगर पंचायत मनियर की पूर्व ईओ मणि मंजरी राय के खुदकुशी मामले में दर्ज प्राथमिकी में चेयरमैन भीम गुप्ता, लिपिक विनोद सिंह,कम्प्यूटर आपरेटर अखिलेश, ड्राईवर चंदन वर्मा के साथ नगर पंचायत सिकन्दरपुर के ईओ संजय राव का भी नाम शामिल किये जाने पर ईओ संजय राव ने अपने खिलाफ साजिश बताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण कदम बताया है।
ईओ संजय राव ने कहा है कि वह मणि मंजरी राय से पहले नगर पंचायत मनियर के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी रहे हैं इसलिए उनका नाम इस मामले में उछाला जा रहा है जबकि नगर पंचायत मनियर के टेण्डर, भुगतान प्रकरण से उनका कोई सरोकार नहीं है। जमीनी हकीकत यह है नगर पंचायत मनियर की दिवंगत ईओ मणि मंजरी राय विभागीय मीटिंग, कानूनी नोटिस एवं समय-समय पर अन्य कार्यालय के शासकीय कार्यों में अक्सर सलाह लेती रहती थी। जिसका ब्यौरा मेरे मोबाईल फोन में मौजूद है। मेरा नगर पंचायत मनियर में 29 जून 2019 को अतिरिक्त प्रभार समाप्त हो गया था। उसके पश्चात से मणि मंजरी राय लगातार ईओ का कार्य देख रही थीं।
उन्होंने पिछले माह 19 जून 2020 को वृक्षारोपण की तैयारी के सन्दर्भ में हमसे मोबाईल पर विचार-विर्मश किया था और अंतिम बातचीत एक जुलाई 2020 को हुई थी जो एलबीसी ग्रुप के सन्दर्भ में था। ऐसे में जब 29 जून 2019 को पिछले वर्ष मेरा नगर पंचायत मनियर से प्रभार समाप्त हो गया था तब एक वर्ष बीत जाने के बाद मणि मंजरी के परिजनों द्वारा तहरीर में मेरा नाम देना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरा जिला प्रशासन से अनुरोध है कि इस मामले में मेरे साथ इंसाफ करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…