तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 7.42 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बुद्धवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7,42,417 हो गई है।
अगर टेस्टिंग की बात करें तो 7 जुलाई को अब तक सबसे बड़ी संख्या टेस्टिंग की गई है। पिछले 24 घंटों में 2,62.679 सैंपल टेस्टिंग हुई है। देश में वायरस कां संक्रमण फैलने के बाद से 7 जुलाई तक देश में 1,04,73,771 सैंपलों की टेस्टिंग की जा चुकी है। यह थोड़ी राहत की बात है कि संक्रमण के लगातार बढ़ती संख्या के बीच टेस्ट की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में टेस्टिंग लैब्स की संख्या में बढ़ोतरी करने के चलते टेस्ट की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। देश में 1115 टेस्टिंग लैब्स बढ़ाने का ही नतीजा है कि अब तक देश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।
भारत में अब तक कुल 7.42 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में कुल संक्रमित 30.50 लाख है वही ब्राज़ील में 16.70 लाख है। इसके अलावा रूस में 6.94 लाख संक्रमित अब तक मिल चुके है। इसके बाद तीसरे नम्बर पर भारत है और पांचवे पर पेरू है जहा अब तक 3.09 लाख संक्रमित अब तक ट्रैक हो चुके है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…