तारिक खान/आदिल अहमद
कानपुर (डेस्क)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के छह दिन बाद वारदात के मुख्य आरोपी विकास दुबे का करीबी बुधवार की सुबह हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़़ में मारा गया।
बढ़ी इनाम की रकम, अब देंगे खबर तो मिलेगा 5 लाख
कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब विकास दुबे के बारे में खबर देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि विकास दुबे को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।
विकास का गुर्गा प्रभात गिरफ्तार
गौरतलब है कि 2 जुलाई की रात को बिकारू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद से ही गैंगस्टर विकास दुबे फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। फरीदाबाद एक होटल में विकास दुबे के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। यहां विकास दुबे नहीं मिला, लेकिन उसका गुर्गा प्रभात मिला।
विकास दुबे के रिश्तेदार प्रभात समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से चार असलहे बरामद हुए हैं, जिनमें दो सरकारी असलहे है। दोनों सरकारी असलहों को 2 जुलाई की रात पुलिस से छीना गया था। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें नीली शर्ट में एक शख्स दिखाई दे रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा विकास दुबे
पुलिस को शक है कि नीली शर्ट में दिखाई दे रहा है शख्स ही विकास दुबे है। पुलिस को आशंका है कि विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर में ही कहीं छिपा है। इस वजह से एसटीएफ और यूपी पुलिस की एक टीम दिल्ली में कैंप कर रही है। इसके साथ ही यूपी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विकास दुबे के करीबियों पर एक्शन जारी
इन सबके बीच विकास दुबे के करीबियों पर एक्शन जारी है। बुधवार सुबह हमीरपुर में विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को मार गिराया गया। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी को एनकाउंटर में पकड़ लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
वही सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि चौबेपुर थाना प्रभारी विनय तिवारी पर मुखबिरी के आरोप लगे है। एसटीऍफ़ ने SHO रहे विनय तिवारी हिरासत में लिए है। पुलिस ने विनय तिवारी को हिरासत में लिए जाने के समाचार की अधिकारिक पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नही हुई है। वही जानकारी मिल रही है कि तत्कालीन चौकी इंचार्ज केके शर्मा अरेस्ट हो सकते है। केके शर्मा पर भी मुखबिरी का आरोप लग रहा है।
नहीं है दुर्दांत विकास दुबे के पास कोई वाहन
वही गुरुग्राम में चल रही पुलिस छापेमारी के दौरान इस बात की जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के पास कोई वाहन नही है। वह टैक्सी आदि साधन से चल रहा है। शायद उसके पैरो में चोट भी लगी है क्योकि पुलिस को कैमरों की तलाशी में उसके लंगड़ा कर चलने की जानकारी हाथ लगी है। ऐसे आशा व्यक्त किया जा रहा है कि विकास गुरुग्राम में किसी अपने जानने वाले के पास ही चूहे की तरह छिपा हो सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…