गौरव जैन
रामपुर। नोडल अधिकारी विकास गोठलवाल ने अपने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शहर के घेर मर्दान खा, चाह खजान खा, बिलासपुर गेट, बरेली गेट, बाजार नसरुल्लाह खा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद नोडल अधिकारी शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट, रोडवेज बस अड्डा एवं रेलवे स्टेशन होते हुए पुराने रोडवेज पहुंचे जहां जलभराव की समस्या देखी, उन्होंने अधिकारियों को जलभराव की समस्या को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।
गांव में गंदगी देखकर नोडल अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की साथ ही विकास कार्य भी बेहतर न होने पर असंतोष व्यक्त किया। इसके बाद नोडल अधिकारी नगर पालिका परिषद बिलासपुर पहुंचे नगर पालिका क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा की साफ सफाई व्यवस्था एवं सैनिटाइजेशन का कार्य अभियान के दौरान भी गंभीरता पूर्वक नहीं कराया जा रहा है जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…