तारिक खान
प्रयागराज। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टल अब लॉकडाउन के बाद ही खाली कराए जा सकेंगे। इविवि प्रशासन हॉस्टल खाली करने की हिदायत दे चुका है।
चीफ प्रॉक्टर ने कहा – हॉस्टल खाली करना पड़ेगा
इविवि प्रशासन ने पिछले दिनों हॉस्टल तत्काल प्रभाव से खाली कराने का निर्देश देते हुए सख्त हिदायत दी थी कि हॉस्टल नहीं खाली करेंगे तो फोर्स की मौजूदगी में खाली कराएंगे। छात्रों ने गुरुवार को कुलपति कार्यालय घेरकर नारेबाजी की थी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय ने बताया कि प्रशासन से बात के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। फिलहाल हॉस्टल खाली करना पड़ेगा।
छात्र नेता ने डीएम व एसएसपी से मुलाकात की
उधर छात्र नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने शुक्रवार को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने एसएसपी अभिषेक दीक्षित से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करेगा जो छात्रहित में नहीं हो। अखिलेश का कहना है कि विवि तानाशाही फरमान वापस नहीं लेगा तो आंदोलन तेज होगा। इस दौरान अजय यादव सम्राट, अतेंद्र सिंह, जितेंद्र धनराज, धनंजय सिंह, रितेश यादव, रोहित प्रजापति, मुकेश राजभर, शुभम पांडेय आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…