तारिक खान
प्रयागराज। सब्जी का वह रसीला स्वाद अब नहीं आता। आलू, गोभी की सब्जी में टमाटर की कमी खलती है। टमाटर प्रतापगढ़ में 70 रुपये किलो है, वहीं रविवार को प्रयागराज में 90 किलो बिका। टमाटर समेत अन्य सब्जियों के रेट बढ़ने से खाने का टेस्ट बिगड़ गया है। इसका कारण सब्जियों की आवक में कमी बताया जा रहा है। आवक कम होने से दाम में दोगुनी तक बढ़ोतरी हो गई है। सब्जियों के थोक भाव की अपेक्षा फुटकर में प्रति किलो की अपेक्षा करीब चार से पांच रुपये किलो का अंतर है।
ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की बिगड़ी चाल से लगी आग
यहां हम पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में सब्जियों के दाम पर ध्यान देंगे। सब्जियों के रेट बढ़ने का कारण ट्रांसपोर्ट है। डीजल की महंगा होने की वजह से किराया बढ़ गया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भी माल ढुलाई में मजदूरों की कमी आड़े आ रही है। ऐसे में महाराष्ट्र से प्याज व टमाटर, कन्नौज व आगरा से आलू पहले की अपेक्षा काफी महंगी होती जा रही है। इस बार में मंडी सचिव रमेश चंद्र पांडेय का कहना है कि इन सारी वजहों से पहले की अपेक्षा उतनी मात्रा में टमाटर, प्याज और आलू की आवक नहीं हो पा रही है। जब तक इस तरह की समस्या रहेगी, सब्जियां महंगी रहेंगी।
इन स्थानों से आती हैं सब्जियां
प्याज-नासिक
टमाटर-पीपल गांव
आलू-कन्नौज
कोहड़ा-सलोन
सूरन-फैजाबाद
लहसुन-इटावा।
सब्जियों के फुटकर भाव
सब्जी -पहले का दाम- वर्तमान दाम (रुपये प्रति किलो)
आलू 25 30
परवल 60 80
मूली 40 60
नेनुआ 20 30
भिंडी 20 30
टमाटर 40 70
शिमला मिर्च 80 120
करेला 30 40
प्याज 10 16
कोहड़ा 15 20
सेम 60 80
सूरन 40 50
पालक 30 40
सब्जियों के थोक भाव
सब्जी पहले का दाम वर्तमान दाम (रुपये प्रति कुंतल)
आलू 2200 2500 रुपये
परवल 5500 7500
टमाटर 3500 6500
प्याज 700 1300
कोहड़ा 1200 1700
सूरन 3500 4500
पालक 2500 3500
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…