सरताज खान
लोनी गाजियाबाद। आज मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन ने आर्य नगर शिव मंदिर में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विवादित बिगड़े बोल पर बुद्धि शुद्धि हवन यज्ञ और भजन करते हुए भगवान से प्रार्थना की भगवान श्री राम आप की ससुराल नेपाल के प्रधानमंत्री सठिया गए हैं और उलउल जुनून की बातें कर रहे हैं। उन्हें बुद्धि दो और अयोध्या को नकली और भगवान श्रीराम को नेपाली करार देकर करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है यह बयान आधारहीन और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला है।
मानव कल्याण सेवा संस्था के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोगों ने मंदिर में हवन यज्ञ भजन करते हुए कहा कि अब भगवान राम ही प्रधानमंत्री ओली को सद्बुद्धि प्रदान करें अयोध्या वही है जहां होनी चाहिए श्री राम जन्म भूमि है जहां वहां भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है जनकपुरी तो श्रीराम की ससुराल और सीता जी का मायका है नेपाल प्रधानमंत्री के ओलोल जरूर बयानों से भारत में नेपाली समुदाय के लोगों में अपनी सुरक्षा के प्रति आशंका पैदा होने लगी है। रवि शर्मा ने कहा समूचे भारत में एक अनुमान के मुताबिक नेपाली समुदाय के 500000 से ज्यादा लोग शिक्षा संबंधी चिकित्सा संबंधी व्यापार संबंधी निवास करते हैं। नेपाल प्रधानमंत्री के द्वारा बेतुका बयान से भारत और नेपाल में राजनीतिक रिश्ते और आपसी मतभेद पैदा कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से किसान संघ मेरठ प्रांतीय महिला प्रमुख संगीता ठाकुर, रवि शर्मा, सुमित धामा, सत्य नारायण वर्मा, पंडित शिवकुमार वशिष्ठ, राजकुमार, रमेश आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…