Categories: Crime

थाना टोनिका सिटी पुलिस ने किया खुलासा सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सरताज खान

लोनी गाजियाबाद। बीती 10 जुलाई को ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त करते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। मृतका लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के केशव नगर गुलाब वाटिका में रहती थी। हत्यारोपी मृतका के रिश्ते से नाराज था ,जो उससे शादी करना चाहता था। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।

एसएचओ ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के आवास विकास नाले के पास मंडौला में मिले शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी इसरार पुत्र इसराइल निवासी नियर मदीना मस्जिद अशोक बिहार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी मृतका का ममेरे भाई है ,जो पिछले 2 साल से मृतका से फोन पर बात करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन मृतका के परिजनों ने बीते 7 जून को उसका रिश्ता गांव रठौड़ा जिला बागपत में कर दिया था।

हत्यारोपी प्रेमी इसरार मृतका प्रेमिका से रिश्ते को मना करने की जिद करता था तथा मृतका रिश्ते को मना नही करना चाह रही थी। जिससे नाराज हत्यारोपी इसरार 10 जुलाई को मृतका के घर से उसे दादी बाला की इद्दत में मिलाने के बहाने ट्रोनिका सिटी ले गया और ईंटो से ताबड़तौड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। एसएचओ ने बताया कि हत्यारोपी इसरार को पुलिस ने बुधवार को लालबाग सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया है और उससे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts