आदिल अहमद
कानपुर। बुधवार को कर्नलगंज निवासी एक युवती ने अपने परिजनों के सहित एसएसपी आफिस पहुंचकर थाना बजरिया में तैनात सिपाही हरिओम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुवे लिखित शिकायत दिया है। युवती का आरोप है की हरी ओम सिपाही आये दिन उसके घर घुस आता है और युवती से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बनाता है। युवती का आरोप है कि उसके द्वारा मना करने पर सिपाही उसके भाई को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देता था।
युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुवे कहा है कि जब सिपाही की बात नही मानी तो सिपाही ने उसके भाई को फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया है युवती ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि उसके भाई की गिरफ्तारी के वक़्त हरि ओम सिपाही ने कहा था कि तुमने मेरी बात नही मानी थी, लेकिन अब तो तुम्हे मेरे पास आना पड़ेगा। युवती के शिकायत पर एसएसपी ने प्रकरण की जाँच का आदेश क्षेत्राधिकारी को दिया है। वही जाँच अधिकारी क्षेत्राधिकारी ने अपने बयान में कहा है कि मामले की गंभीरता से जाँच शुरू हो गई है। मैं स्वयं मामले में जाँच करूँगा और निष्पक्ष जाँच के बाद कड़ी कार्यवाही होगी।
मामला मीडिया में आने के बाद उक्त प्रकरण का समाचार प्रकाशित करने वाले पत्रकार को बजरिया थानेदार राममूर्ति यादव ने फोन कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। थानेदार साहब का कहना था कि आखिर खबर क्यों चलाया। तत्काल खंडन लगाये। मामले का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आडियो वायरल होने के बाद आईजी जोन कानपुर ने संज्ञान लेते हुए जांच जाँच का आदेश दिया हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…