सरताज खान
लोनी गाजियाबाद। बॉर्डर थाना क्षेत्र के बन्थला नहर में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और शव को पोस्टमार्टम पर भेज जांच शुरु कर दी
है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 6 बजे राहगीर ने बन्थला नहर में अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा ,तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। एसएचओ ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि मृतका की शिनाख्त कल्पना कोर उम्र 32 साल पत्नी संजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसके गले पर निशान मिले है।फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
मृतका के पति का कहना है कि मृतका बुधवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे किसी तांत्रिक के पास जाने के लिये घर से निकली थी , जो फिर वापिस नही लौटी। एसएचओ ने बताया कि गहनता से जांच की जा रही है ,जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…