संजय ठाकुर
बिल्थरारोड/बलिया- सहकारी ग्राम विकास बैक शाखा बिल्थरारोड के अध्यक्ष के चुनाव हेतु दाखिल किए गए सभी पर्चें गुरुवार को वैध घोषित किए गए।
इस दौरान आपत्ति निस्तारण को लेकर निर्वाचन अधिकारियों में तनाव की स्थिति बनी रही।निर्वाचन अधिकारी मथुरा राम ने उक्त पद के लिए दाखिल सभी चार पर्चों को सही करार दिया। जबकि निवर्तमान अध्यक्ष व प्रत्याशी इंद्रप्रताप सिंह ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार दयानंद के दाखिल पर्चे को लेकर आपत्ति दाखिल किया था। जिसे निस्तारण करने को लेकर दोपहर बाद तक निर्वाचन अधिकारियों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। निर्वाचन अधिकारी मथुरा राम ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता एवं निर्वाचन नियमावली के अनुसार इंद्रप्रताप सिंह, भाजपा समर्थित दयानंद, राजेंद्र प्रताप सिंह व अंजू सिंह के सभी पर्चे वैध है। आगामी 1 सितंबर को मतदान होगा। 1570 वोटरों की मतदाता सूची में बकायेदार होने के कारण 124 वोटर मतदान के लिए अयोग्य घोषित है। जिसके कारण कुल 1446 वोटर उक्त चुनाव में मतदान करेंगे। जिसकी तैयारी तेज हो गई है।जबकि मतदाता सूची में अनेक त्रुटि बताई जा रही है।
चुनाव अधिकारी मथुरा राम ने बताया कि उन्हें मिली मतदाता सूची में मृतकों के नाम को लेकर बैंक की तरफ से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिसके कारण इस संदर्भ में दिए गए एक दूसरे आपत्ति का अब तक निस्तारण तक नहीं किया जा सका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…