फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. जिले में कल बृहस्पतिवार को देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में नसीम नाम के एक बदमाश के पैर में गोली लगी है और एक दरोगा समेत दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ सदर कोतवाली क्षेत्र के रमही पुल के पास हुई। दोनों बदमाश बाइक से एनएच 730 पर नेपाल की तरफ जा रहे थे पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की क्रॉस फायरिंग में नसीम के पैर में गोली लगी है और एक बदमाश भागने में कामयाब रहा है।
एसपी ने बताया बहराइच होते हुए नेपाल को जाने वाले रास्ते पर पुलिस चेकिंग देख बदमाशों ने पुलिस गाड़ी पर फायर कर भागने का प्रयास किया। इसमें राजापुर चौकी इंचार्ज अरविंद शुक्ला समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रथम दृष्ट्या ये राजा हत्याकांड का आरोपी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…