अरविंद यादव
(बलिया) बांसडीह/ कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव में शुक्रवार के दिन में 22 वर्षीय विवाहिता ने कमरे में हुक के सहारे फांसी लगाकर जान दे दिया। घटना का कारण पति से विवाद बताया जा रहा हैं। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गांव के सूरज साहनी की पत्नी गुड़िया ने घर के अपने कमरे में पंखें के हुक के सहारे फांसी लगाकर जान दे दिया। दोपहर में पति सूरज अपने घर पंहुचा तो कमरा बंद था। सूरज ने खोलवाने का प्रयास किया तो नहीं खुला। गांव के लोगों व परिजनो के साथ कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो हुक के सहारे लटकी हुयी थी। गांव के लोगों व पुलिस ने बताया कि पति से वाद विवाद चल रहा था जिसके कारण ही गुड़िया ने आत्महत्या कर लिया। उधर राजपुर गांव से पंहुचे गुड़िया के मायके के लोगों न गुड़िया को मारपीट कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया हैं। गुड़िया को 11 माह की बच्ची हैं। मायके से पंहुचे माता, पिता व अन्य परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था।
कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणो की जानकारी होगी। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…