सय्यद आसिफ/ताहिर बेग
बरेली। आम आदमी पार्टी के कार्यक्रताओ ने प्रदेश सचिव नरेश गुप्ता औऱ अध्यक्ष जनक प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता में कहा है कि प्रदेश सरकार दमनकारी नीतियों पर काम कर रही है। सत्ता पक्ष के विधायक भी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठा रहे है। आप के सांसद संजय सिंह के बयान की पुष्टि करता है कि एसटीएफ स्पेशल ठाकुर फ़ोर्स है। ये ठाकुरों के लिये काम कर रही है। बाकी जातियों को कोई तरज़ीह नही दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि बौखलाई सरकार ने संजय सिंह पर 10 मुकदमे दर्ज कराए है। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण, दलित, और पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। गोरखपुर के भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने सच बात बोली है। आम आदमी पार्टी ने जो कहा वो भाजपा विधायक ने भी बोला है। जिससे भाजपा विधायकों और कार्यक्रताओ में भारी असंतोष है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़को पर उतरेगी, बस पार्टी हाई कमान के आदेश का इन्तिज़ार है। प्रेस वार्ता में नवनियुक्त महिला अध्यक्ष सुमन कश्यप, डॉक्टर सलीम अंसारी, सफदर हुसैन, ज़ाकिर हुसैन, आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…