Categories: CrimeKanpur

बांदा – गुजरात से आई महिला की लाश संदिग्ध परिस्थिति में मिली पेड़ से लटकती

जीशन अली

बांदा. संदिग्ध हालात में गुजरात से आई महिला का शव पेड़ में साड़ी के फंदे पर लटका पाया गया। घर के लोग उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना क्षेत्र के सेमरिया मिरदहा की उर्मिला (37) पत्नी उमेश श्रीवास्तव का शव बुधवार को गांव के बाहर रेलवे लाइन के किनारे महुआ के पेड़ में लटकता मिला।

सुबह खेत गए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  इस बीच महिला की सास आशा अपनी बहन अर्चना के साथ मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त की। पति उमेश श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उर्मिला गुजरात प्रांत के वापी की रहने वाली थी। वह कई साल से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज ग्वालियर में कराने के लिए यहां घर लेकर आया था। मंगलवार की रात अतर्रा स्थित मौसी के घर में सभी लोग रुके थे। तभी किसी समय उर्मिला दरवाजा खोलकर निकल गई थी।

मृतका की शादी 10 साल पहले हुई थी। आठ वर्ष का एक पुत्र है। पति उमेश मूल रूप से कालिंजर क्षेत्र के गोपरा गांव का रहने वाला है। मौजूदा में वह गुजरात में परिवार के साथ रहता है। एसएसआई अवनींद्र ङ्क्षसह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts