आफताब फारुकी/ संजय ठाकुर
आजमगढ़. इश्क जब हवास बनकर ज़ालिम बन जाए तो अंजाम आखिर खतरनाक ही होता है. ऐसा ही कुछ हुआ था मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित पोखरी से मिले किशोरी के शव प्रकरण में, जिस घटना का खुलासा आज बुधवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस के अनुसार किशोरी के प्रेमी ने ही उसे घर से बुलाकर पहले मांग भरी, फिर जबरन दुष्कर्म किया और इसके बाद गला दबा हत्या कर शव को पोखरी में फेंक दिया। सोमवार की सुबह किशोरी का शव पोखरी में उतराया हुआ मिला था।
घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने खुलासा करते हुवे बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव निवासी शुभम पुत्र चंद्रभान का मुबारकपुर थाना क्षेत्र में ननिहाल था। वह अक्सर ही अपनी ननिहाल आता रहता था। ननिहाल की ही एक किशोरी से उसका प्रेम संबंध काफी दिनों से चल रहा था। किशोरी माता-पिता के साथ मुंबई रहती थी। लॉकडाउन में वह घर आई तो दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। इस बीच शनिवार की रात किशोरी अचानक गायब हो गई। परिजनों ने खोजबीन करने के बाद शुभम के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी। पुलिस ने रविवार को शुभम को उसके घर से उठा लिया। चार दिन हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
इसके बाद बुधवार को पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए शुभम की गिरफ्तारी को दिखाया। पुलिस के अनुसार शुभम शनिवार की रात किशोरी को पोखरी के पास बुलाया। जहां उसकी मांग भर कर शादी की। इसके बाद शुभम ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को पोखरी में फेक दिया। वह स्वयं भी पोखरी में जान देने की नियत से कूदा लेकिन अंतिम समय में उसने इरादा बदल दिया और तैरकर बाहर आ गया। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए शुभम को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया, हालांकि शुभम के परिजनों का कहना है कि वह तीन दिनों से पुलिस की ही हिरासत में था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…