Categories: Crime

एसआरएमएस में भर्ती कोविड मरीज की लाश पुल के नीचे मिली , मचा हड़कंप

सय्यद आसिफ/ताहिरबेग

बरेली के थाना भोजीपुरा थाना क्षेत्र के राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड के मरीज की संदिग्ध परिस्थिति में ओवर ब्रिज के नीचे शव मिला, मृतक रमन जौहरी 24 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आये थे। जिसके बाद उनको राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया, मृतक समाजवादी पार्टी में पूर्व जिला सचिव भी रहा है।

मृतक के भाई के मुताबिक रात को रमन का फोन आया था तो वो काफी परेशान था, यहां बड़ा सवाल ये उठता है कि रमन कोविड वार्ड से बाहर कैसे निकल कर सड़क पर आ गया, भोजीपुरा पुलिस के मुताबिक उनको भोजीपुरा ओवरब्रिज के नीचे एक आदमी के पड़े होने की सूचना मिली। जिसको जिला अस्पताल पहुचाया गया। जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया, रमन की मौत कैसे हुई, फिलहाल इस पर अभी संशय बरकरार है, न तो इस मामले में पुलिस ही कुछ बोल रही है और न स्वास्थ्य महकमा ही कुछ बोलने को तैयार है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts