मो0 आदिल
कानपुर. कानपुर में कोचिंग संचालक अवनीश शर्मा की पत्नी कमलप्रीत कौर (24) ने कल्याणपुर स्थित ससुराल के कमरे में हाथ की नस काटकर फांसी लगा ली थी। मौके पर पुलिस को बरामद हुए सुसाइड नोट में कमलप्रीत ने स्वेच्छा से खुदकुशी करने और मौत के बाद पति और ससुराल वालों को परेशान न किए जाने की बात लिखी थी।
वहां कल्याणपुर निवासी कोचिंग संचालक अवनीश शर्मा से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। करीब सात माह पहले दोनों ने आर्यसमाज में शादी कर ली। इसके बाद कमलप्रीत पति संग कल्याणपुर में रहने लगी थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुरालियो ने कमलप्रीत को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी उसने मायके वालों को भी दी थी। शुक्रवार सुबह उसका शव ससुराल के कमरे में पंखे पर दुपट्टे के सहारे झूलता मिला। हाथ की नस कटी हुई थी। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंची मां हरप्रीत कौर, भाई लवप्रीत समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाप्रभारी अजय सेठ ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है। मायके वालों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…