ज़ीशान अली
बांदा : बांदा बाईपास की ध्वस्त सड़कों के मरम्मतीकरण के लिए बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बाईपास सड़कों के मरम्मत और पुनः निर्माण की मांग उठाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकरन सिंह ने बताया कि बांदा बाईपास में कई साल से कोई भी निर्माण व मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है। वर्तमान में ज्यादातर सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं।
बड़े-बडे गड्ढे हो गए हैं जिससे आए दिन ट्रक पलटने और हादसों का खतरा बना रहता है। कहा कि सड़कों की खराबी के कारण जाम व दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। अबतक रात के समय पुराने मार्ग से नोइंट्री खुलने के बाद ट्रकों की आवाजाही होती थी। अब उसे बंद करा दिया गया है। बाईपास से ट्रक निकालने में रोज वाहनों का भारी नुकसान हो रहा है। इस दौरान एसोसिएशन के जयराम सिंह, कल्लू सिंह, रामजी गुप्ता, राम सिंह, उमेश दीक्षित, हर्षित सिंह, निरंजन सिंह, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…