ज़ीशान अली
बांदा : जिले में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में बैंक आफ बड़ौदा के एक कर्मचारी और चार महिलाओं समेत कुल 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पाजिटिव केस 461 हो गए हैं। इनमें से 85 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि सभी पाजिटिव मिले मरीजों को राजकीय मेडिकल कालेज भेजकर आईसोलेट करा दिया गया है। संबंधित इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है।
कुल संख्या पहुंची 461, एक्टिव केस 85
जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में 12 नए केस मिले हैं। बैंककर्मी के अलावा इंदिरानगर में 1, छावनी इलाके में 2, नरैनी में 2, अलीगंज और शंकर नगर में 1-1, जरैली कोठी में 2, बंगालीपुरा में 1 और कोर्रम गांव में एक पाजिटिव केस पाया गया है।
हालांकि, लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमितों के विषय में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार का कहना है कि जांच में तेजी आने के साथ ही कोरोना पाजिटिव केस की संख्या बढ़ रही है। कहा कि जिन इलाकों में कोरोना पाजिटिव केस पाए जा रहे हैं, वहां पूरी तरह से सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। साथ ही लोगों से मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…