Demo Pic
तारिक़ आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 33.11 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बृहस्पतिवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 33,10,234 हो गई है।
बताते चलें कि शोधकर्ताओं की एक टीम ने सर्जरी के दौरान मरीजों की नाक से निकाले गए टिश्यू का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि कोरोना से संक्रमित होने से मरीज सूंघने की क्षमता खो देता है, भले ही उन्हें कोई अन्य लक्षण न हों। शोधकर्ताओं ने पाया कि नाक का जो हिस्सा सूंघने में मदद करता है, वहां angiotensin-converting enzyme II (ACE-2) का स्तर काफी ज्यादा था। इस एंजाइम को कोरोना संक्रमण के लिए प्रवेश बिंदु माना जाता है। जहां से कोरोनावायरस शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश करता है और संक्रमण फैलता है।
इस शोध का अध्ययन करने वाले प्रोफेसर लेन ने कहा, ‘मैं नाक और साइनस की समस्याओं का विशेषज्ञ हूं, इसलिए कोरोना में सूंघने की क्षमता पर असर होना, मेरे लिए अध्ययन का विषय बना। जबकि अन्य श्वसन वायरस आमतौर पर वायुप्रवाह में बाधा के माध्यम से सूंघने की क्षमता को नुकसान पहुंचाते हैं, कोरोनावायरस कभी-कभी अन्य लक्षणों की अनुपस्थिति में सूंघ न सकने का कारण बनता है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…