फुल मुहम्मद “लड्डू”
वाराणसी. कोरोना महामारी के बीच जहा हर तरफ लोग अपनी ही फिक्र कर रहे है वही शहर बनारस में एक ऐसा भी शख्स है जिसको अपने से ज्यादा आवाम की फिक्र है। लोगो ने इस महामारी में और लॉक डाउन के दरमियान अगर चंद सिक्को का अनाज भी तकसीम किया तो उसके लिए भी मीडिया फुटेज इकठ्ठा कर डाला। कुछ तो ऐसे भी थे जो थोडा सरकारी काम भी करवाते तो खुद के जयकारे के लिए छपास रोग पैदा कर ले रहे थे।
ऐसे ही एक शख्स है वार्ड 65 वाराणसी के कांग्रेस पार्षद मो0 सलीम। हमारी आज उनसे देर रात मुलाकात हुई। पसीने से तरबतर सलीम मिया राजवी गली खजूर वाली मस्जिद के बगल में ख़राब हो चुके चौको की मरम्मत करवा रहे थे। हमने जब उनसे इस मुताल्लिक बात करने की कोशिश किया तो उन्होंने बड़ी मुहब्बत से मना करते हुवे कहा कि अल्लाह ने हमको भी काफी कुछ ऐसा बक्शा है जिसके हम हकदार नही है। ये तो उस रब का शुक्र है जिसने हमें इतना काबिल बनाया कि किसी की मदद कर सकते है। उसमें खुद के कामो का मुजाहिरा करके उस रब के फरमान की नाफर्माबर्दारी नही कर सकते है। इस मुद्दे को छोड़ कर बात करे।
उन्होंने बताया कि शेत्र की इस गली का निर्माण कार्य नही हुआ था। इसके कारण गलियों के चौके ख़राब हो चुके थे। इसकी मरम्मत के बजाये इसको बदलवाया जा रहा है। इसी तरीके से बनिया सुलभ शौचालय के पास भी दिक्कत थी जिसको दूर करवाया जा चूका है। देर रात काम इसलिये भी लगवाया जाता है कि किसी को परेशानी न हो। लम्बे अरसे से आस पास पानी की दिक्कत थी जिसका निस्तारण करवाया और लगभग दो दशक के बाद घरो में पानी पंहुचा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…