फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी जिले के तहसील पलिया मैं गोवंश के लिए बनाई गई गौशालाओ में पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है जिसके चलते भारी मात्रा में गोवंश सड़कों पर मारे मारे फिरते दिखाई दे रहे हैं. जिसके चलते आए दिन वाहनों की टक्कर से उनकी मौत भी हो रही है और साथ ही कुछ लोग भी इन गोवंश के सड़को पर होने की वजह से घायल भी हो रहे हैं और कुछ लोगों की मौतो का मामला भी सामने आ रहा है लेकिन किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है जिम्मेदार पूरी तरह से गैर जिम्मेदारना रवैय्या अपनाते दिखाई दे रहे हैं।
देखा जाये तो इन गौवेश के लिये भारी मात्रा में सरकार द्वारा खर्च किया जा रहा रूपया व्यर्थ साबित हो रहा है कुछ इस तरह से ही लखीमपुर खीरी जिले के तहसील पलिया में भी जिम्मेदारों का ध्यान नहीं देते हैं की वजह से जगह-जगह सड़कों पर गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है जिसके चलते हादसों का अंदेशा पर लगातार बना ही रहता है तो वही गोवंश की मौतों का भी अंदेशा बराबर बना रहता है और इसी के चलते एक बार फिर जिले के तहसील पलिया के पलिया संपूर्णानगर रोड के नगला बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक रोडवेज बस की टक्कर से एक गोवंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिसे वहां काफी भीड़ लग गयी
सूत्रों की माने तो गौवंश के मरने की सूचना जिम्मेदारों को देने के बावजूद भी खबर लिखे जाने तक गौवंश के शव को उठाने की किसी ने जहमत नहीं उठाई है ।वहां मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया की यहां सड़को पर हर रोज ही काफी गौवंश का जमावड़ा लगता है जिसके चलते यह हादसा हुआ है और यही नहीं आने जाने वाले वाहन चालको को गौ वंश की वजह से काफी परेशानी होती है और दुर्घटनायें होने की भी संभावनायें लगातार बनी रहती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…