तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 19.08 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज मंगलवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 19,08,254 हो गई है।
देश में रिकवरी रेट फिलहाल 67.19% चल रहा है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 8.47% है। यानी कि देश में एक दिन में जितनी सैंपलों की टेस्टिंग हो रही है, उनमें से 8.47 फीसदी केस पॉजिटिव निकल रहे हैं। अगर टेस्टिंग की बात करें तो चार अगस्त को देश में कुल 6,19,652 सैंपलों की टेस्टिंग हुई है। वहीं अब तक देश में कुल 2,14,84,402 सैंपलों की टेस्टिंग हो चुकी है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52,509 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आज 857 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 39,795 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 12,82,215 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। इसके बावजूद भी देश में अभी तक के आकड़ो के अनुसार 5.86 लाख से अधिक एक्टिव केस मौजूद है।
भारत में अब तक कुल 18.56 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में तीसरे स्थान पर है। वही पहले नम्बर पर अमेरिका और दुसरे पर ब्राजील है। कोरोना का कहर पेरू जैसे छोटे देश पर भी पड़ा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…