गौरव जैन
रामपुर। कोरोना संकट के बीच हर कोई अपने दायित्वों का निर्वाहन निष्ठा के साथ कर रहा है। अधिकारी, डाॅक्टर, स्वास्थकर्मी, सफाईकर्मी आदि पुलिस नें भी कोरोना काल के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में जनसेवा की जो अभी जारी है। कोरोना वार्रियर्स की परिभाषा एम्बुलेंस कर्मचारियों के बिना अधूरी है। कोरोना के बेहद करीब रहकर एम्बुलेंस कर्मचारी दिन रात मेहनत कर मरीजों की सेवा में डटे हुए है।
एम्बुलेंस सेवा की टीम के सदस्य बाहरी जनपदों के रहने वाले है। कोरोना संकट के बाद से ही कर्मचारी अपने परिवार से दूर रहकर कार्य कर रहे हैं ऐसे मे परिवार की भी इनकी चिंता है। एम्बुलेंस सेवा 108/102 ए.एल.एस.के जिला प्रभारी कुलदीप यादव,विकास शर्मा व प्रोग्राम मैनेजर गौरव परमार ने कोरोना काल के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कोरोना काल के शुरूआती दिनों से एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारी निष्ठा के साथ बिना किसी भय से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
जिला प्रभारी कुलदीप यादव नें जानकारी देते हुए बताया कि जनपद रामपुर में 102/108 ए.एल.एस एम्बुलेंस की 47 एम्बुलेंसों व 1 वैकअप एम्बुलेंस के साथ 24 घण्टे पूरे सप्ताह के हिसाब से बिना किसी अवकाश या रोकटोक के कोरोना से जंग लड़ने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा जिला हेल्प डेस्क प्रभारी दान सिंह यादव नें वताया कि हमारी एम्बुलेंस सेवा की टीम द्वारा कोरोना काल में भी जमकर मरीजों को एम्बुलेंस सेवा का लाभ पहुॅचाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…