हरमेश भाटिया
रामपुर। रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर मां की ईट से कुचल कर की हत्या कर दिया. एक बेटे ने ही इस परिवार की खुशियां तबाह कर के रख दी है। घटना के बाद थाना पुलिस भी सूचना पर पहुच मामले की जांच में जुट गई है।
दिल दहला देने वाला मामला शाहबाद के गांव दिबियापुर का है जहाँ एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। माया देवी पत्नी आराम सिंह यादव घर में बंधे जानवरों को चारा डालने गई थी। आरोप है कि पीछे से उसका पुत्र श्याम सिंह पहुंच गया और शराब पीने के लिए घर में रखे आलू बिक्री के रुपये मांगने लगा। माया देवी के मना करने पर वह बिगड़ गया। पहले तो वह मां से कहासुनी करने लगा। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती उसने पास मे पड़े ईंट को उठाकर मां के सिर पर प्रहार कर दिया। उसने इतनी तेजी से प्रहार किया कि माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। आराम सिंह ने शौर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए और श्याम सिंह को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। श्याम सिंह को गिरफ्तार कर थाने ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…