अरविन्द यादव
(बलिया)। सहतवार-बाँसडीह मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 6 बजे के करीब बोलेरो की धक्के से एक 55 वर्षिय महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। सुचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये बलिया भेज दिया। घटना के बाद दोनो तरफ गाड़ियो का जाम लग गया।
घटना के सम्बन्ध मे बताया जा रहा है कि ग्राम सभा धरवार के गौरी पुरवा निवासी बुचिया देवी (55 वर्ष) पत्नी जुगेश्वर राजभर शुक्रवार के सुबह 6 बजे के करीब राशन लेने के लिए धरवार कोटे की दुकान पर जाने के लिए घर से निकली थी। अपने घर के सामने सहतवार- बाँसडीह मार्ग पर अभी पहुँची ही थी कि सहतवार के तरफ से तेज गति से जा रही बोलोरो ने धक्का मार दिया। जिससे वह गिरकर तड़पने लगी।
घटना होते देख आस पास के लोग दौड़कर उसके पास गये। घटना के बाद कुछ लोग बोलोरो का पीछा भी किया लेकिन बोलोरो चालक बोलोरो के साथ मौके से फरार हो गया। अभी वे लोग कुछ समझ पाते तब तक बुचिया देवी की मौत हो चुकी थी। सुचना पर पहुँची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…