तब्जील अहमद
कौशाम्बी. उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर कोतवाली अंतर्गत समदा चौराहे पर पुलिस की वसूली से बचने के लिए भाग रहे डंपर चालक ने साइकिल सवार पिता पुत्री को रौंद दिया है इस हादसे में पुत्री की मौके पर मौत हो गई है और पिता गंभीर रूप से घायल है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है दुर्घटना कर भाग रहे डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के घना पुरवा गांव निवासी रिजवान अहमद पुत्र जुम्मन अपनी बेटी सानिया को लेकर समदा दवा कराने गए थे जहां से वह साइकिल में अपनी बेटी को बैठा कर घना का पुरवा गांव वापस लौट रहे थे जैसे ही पिता पुत्री समदा चौराहे के नहर रोड में मुड़ने के हुए इसी बीच वहां पर पहले से ओवरलोड वाहनों से वसूली के लिए पुलिस खड़ी थी पुलिस को देख कर डंपर चालक ने तेज गति से ट्रक भगाई जिससे साइकिल सवार उसके नीचे आ गए इस हादसे में सानिया उम्र 12 वर्ष पुत्री रिजवान की मौके पर मौत हो गई है और इस हादसे में रिजवान उम्र 40 वर्ष पुत्र जुम्मन गंभीर हालत में घायल है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…